श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Jharkhand: हेमंत सोरेन आज शाम तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे...
hemant soren | champai soren | jharkhand news | shreshth bharat

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन को राजभवन से शपथ ग्रहण करने की अनुमति मिल चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज केवल सोरेन ही सीएम पद की शपथ लेंगे और बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने आज सुबह अपने साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस नेताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

विधायक दल के नेता चुने गए हेमंत सोरेन

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा, ‘बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसे लेकर सभी विधायकों ने सहमति जताई।चंपई सोरेन ने कहा, जब नेतृत्व परिवर्तन हुआ था, तो मुझे विधायक दल का नेता चुना गया था। राजनीतिक घटनाक्रम क्या है, ये आप सब जानते हैं। हमारे गठबंधन में हम सभी ने फिर से निर्णय लिया है कि हेमंत सोरेन हमारे नेता होंगे। मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमने अपने गठबंधन के निर्णय के अनुसार काम किया है। बता दें कि दो फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, झारखंड के 13वें सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड के 13वें CM बनेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, 3 जुलाई को चंपई सोरेन के CM पद से इस्तीफा दे दिया था।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखा गया था। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया।

तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन!


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी