Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hathras Stampede: हाथरस में घायल हुए लोगों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी- कांग्रेस

Hathras Stampede | Rahul Gandhi| shreshth bharat

Hathras Stampede Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस का दौरा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह हाथरस जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

Read More- Hathras Stampede: भोले बाबा का केस लड़ेंगे वकील एपी

बता दें, हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) एक्शन मोड में हैं। सीएम योगी बुधवार को हाथरस पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, बरसते पानी के बीच सीएम घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारियों ने पूरी घटना के बारे में बताया।

सीएम योगी घायलों से मिलने के बाद हाथरस के सिकंदराराऊ (Sikandrarau) में उस स्थान पर पहुंचे, जहां मंगलवार को भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। सीएम योगी के साथ तीनों मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। अलीगढ़ की मंडलायुक्त ने सीएम योगी को हादसे से जुड़ी एक-एक घटना के बारे में जानकारी दी। बरसते पानी के बीच सीएम योगी ने भगदड़ वाले स्थल का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Read More- सत्संग या मौत का दरबार… कैसे गई 100 से ज्यादा लोगों की जान… पूरी कहानी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग