Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व सीएम चंपई सोरेन को मिली मंत्री मंडल में जगह, 3 जुलाई को दिया था इस्तीफा

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी शामिल किया गया है। बता दें, चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था...
champai soren

झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बन गई है। उन्होंने 4 जुलाई को रांची के राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद आज, 8 जुलाई को उन्होंने अपने मंत्री मंडल का विस्तार किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी शामिल किया गया है। बता दें, चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन के साथ झामुमो नेता बैद्य नाथ राम, बाबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरुआ और हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

J&K के कठुआ में फिर आतंकी हमला, दो जवान घायल

28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन एक कथित जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद लगभग पांच महीने बाद 28 जून को बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए थे। उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कथित जमीन घोटाले और धन शोधन से संबंधित आरोपों में जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद सीएम का पद संभालने वाले चंपई सोरेन ने शपथ लेने के महज पांच महीने बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे बुधवार को हेमंत सोरेन के फिर से पद संभालने की संभावना बन गई थी। चंपई सोरेन ने इसी साल 2 फरवरी को राजभवन में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर, पीड़ितों से की मुलाकात

बता दें, 2019 में झामुमो ने कांग्रेस और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था और 81 सदस्यीय सदन में 47 सीटों के साथ उसे पूर्ण बहुमत मिला था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना