श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पिता हारे लोकसभा चुनाव, एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने कहा- वीर तुम बढ़े चलो

4 जून को जब चुनाव परिणाम सामने आए तो अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने पिता का हौंसला बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट...
neha sharma | neha sharma post | lok sabha election 2024 | shreshth bharat

Neha Sharma Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ा। एक्ट्रेस ने भी पिता के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। हालांकि उनका यह प्रयास विफल रहा और 4 जून को जब चुनाव परिणाम सामने आए तो अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने पिता का हौंसला बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की हार का जिक्र किया है। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘हम सभी के लिए ये बहुत ही मुश्किल दिन रहा लेकिन हमने कांटे की टक्कर दी और मैं लोगों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे पिता पर भरोसा किया और उन्हें वोट किया। हम आगे बढ़ रहे हैं और नए पड़ाव के लिए तैयार हैं। क्योंकि आगे बढ़ते रहने में ही जीत है।’

नेहा शर्मा ने लिखी कविता

नेहा शर्मा ने अपने पिता का हौंसला बढ़ाने के लिए लेखक द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता ‘वीर तुम बढ़े चलो’ की भी चार लाइन्स लिखीं- ‘सामने पहाड़ हो, सिंह की दहाड़ हो। तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वहीं। वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो! इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी और हैशटैग भागलपुर लोकसभा भी लिखा।’

नेहा शर्मा के पिता को मिली हार

नेहा शर्मा के पिता भागलपुर सीट से लोकसभा चुनाव हार गए हैं। अजीत शर्मा को अजय मंडल ने 104868 वोटों से चुनाव मैदान में पटखनी दी है। एक्ट्रेस के पिता ने हार के बाद अपने बयान में कहा है कि जनता का फैसला उनको मंजूर है। वह विधायक के रूप में भागलपुर की जनता के लिए काम करते रहेंगे, क्योंकि पिछले 5 साल में सांसद ने तो यहां कोई काम नहीं किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज