Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी पर फूटा BRS का गुस्सा, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

RAHUL GANDHI | BRS | ELECTION COMMISSION | K. Chandrashekar Rao | SHRESHTH BHARAT

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता कर्ण प्रभाकर और दासोजू श्रवण ने पार्टी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने विशेष रूप से बीआरएस पार्टी अध्यक्ष केसीआर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। साथ ही चुनाव नियमों का उल्लंघन भी किया है।

बीआरएस की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए शिकायत पत्र में दावा किया है कि राहुल गांधी ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान चुनाव नियमों का उल्लंघन किया। 6 मार्च को थुक्कुगुडा में सार्वजनिक बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि, आप जानते हैं कि आपके पूर्व मुख्यमंत्री ने कैसे सरकार चलाई है। उन्होंने हजारों लोगों के फोन टैप किए। साथ ही खुफिया एजेंसियां, कर एजेंसियां ​​और पुलिस का दुरुपयोग भी किया।

बीआरएस पार्टी ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने और संभावित रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के इरादे से विवादित टिप्पणियां दे रहे हैं। बीआरएस ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयानों की त्वरित जांच करने के साथ ही उन्हें संसदीय चुनावों क्षेत्रों में प्रचार करने से रोका जाए।

गौरतबल है कि, इससे पहले भी पार्टी ने उसी फोन टैपिंग मुद्दे पर टिप्पणी करने वाले मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार, केवल अन्य दलों की नीतियों पर चर्चा करना अनिवार्य है। ऐसे एक-दूसरे पर ऐसे बयान देने से बचें जो किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ना कर सके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा