Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे का एनकाउंटर: STF ने अमरजीत को किया ढेर

STF ENCOUNTER | UTTARAKHAND | BABA TARSEN SINGH | AMARJEET SINGH | SHRESHTH BHARAT

Baba Tarsen Singh killer Encounter: उत्तराखंड के चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपियों को मार गिराया गया। सोमवार की देर रात एसटीएफ की टीम ने हत्यारे अमरजीत सिंह का एनकाउंटर कर दिया। ‌ 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कर सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, यह हत्या अमरजीत सिंह ने की थी। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में अमरजीत सिंह को मार गिराया। वहीं, दूसरा आरोपी फरार हो गया।

बाबा तरसेम हत्याकांड के बाद प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। ‌

पुलिस की जबावी कार्रवाई में आरोपी ढेर

इस मामले पर एसएसपी हरिद्वार परमिंदर डबल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरिद्वार में क्लियर रोड और भगवानपुर के बीच एसटीएफ और पुलिस और शार्प शूटर अमरजीत सिंह ऊर्फ बिट्टू के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी का कहना था कि उन्हें अमरजीत के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। एसटीएफ ने जब उसे घेरा तो वह भागने के प्रयास करने लगा और गोली चलाने लगा। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई। इस एनकाउंटर में मुख्य शूटर मारा गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी की अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश बाबा तरसेम सिंह मर्डर केस में भी चल रही थी। बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद गठित एसटीएफ टीम के निशाने पर अमरजीत था।

तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी तरन तारन के गांव मियांविंड में रहने वाले सरबजीत सिंह ने ली थी। 28 मार्च को दोनों हमलावरों ने तरंग सैमसंग को गोली मारी उन्हें बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी वारदात के वक्त सरबजीत सिंह बाइक चला रहा था जबकि उसके पीछे अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू बैठा था। पुलिस ने इस हत्याकांड में अमरजीत सिंह को ही मुख्य आरोपी बनाया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा