श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पवार VS पवार: अजित पवार के हाथों लगी NCP, शरद गुट को लगा बड़ा झटका

#NCP | SHARAD PAWAR | AJIT PAWAR | SHRESTH BHARAT |

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया है। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ अजित पवार के पास रहेगा। चुनाव आयोग ने कहा कि तमाम सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी और पार्टी का निशान मिलने के बाद अब अजित पवार गुट शरद गुट के पास पार्टी का दफ्तर भी छोड़ने के मूड में नहीं है।

शरद पवार को लगा बड़ा झटका

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार देकर महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार के बड़ा झटका दे दिया है। आयोग का कहना है कि तमाम सबूतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी और पार्टी का निशान मिलने के बाद अब अजित पवार गुट शरद गुट के पास पार्टी का दफ्तर भी छोड़ने के मूड में नहीं है।

अजित पवार गुट के सूत्रों के मुताबिक आयोग के फैसले के बाद अजित पवार ने अब एनसीपी के मुख्यालय पर दावा करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। ये ऑफिस महाराष्ट्र सरकार द्वारा एनसीपी को आवंटित किया गया है। इसके अलावा पार्टी के फंड पर दावा करना है या नहीं इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अजित पवार से सलाह मशवरा करेंगे।

वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद मुंबई में NCP दफ्तर के बाहर शरद पवार, सुप्रिया सुले और रोहित पवार के पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि ‘’जीत तो आज भी हमारी हुई है, चिन्ह तुम्हारा-बाप हमारा’’।

चुनाव आयोग के फैसले पर क्या बोले संजय राउत ?

चुनाव आयोग के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को असली NCP के रूप में मान्यता देकर लोकतंत्र की पीठ में छुरा घोंपा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल