Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BRS नेता के कविता का कांग्रेस पर बड़ा हमला

k_kabota

दिल्ली: बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के नेतृत्व का दावा कर रही BRS की नेता के कविता ने कांग्रेस को सिर्फ एक बड़ा क्षेत्रीय दल करार दिया है. कविता का निशाना कांग्रेस की तरफ से BRS को बीजेपी की बी टीम बताए जाने से था, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आइना दिखाने से बुरा लगता है. महिला आरक्षण के मसले पर 18 पार्टियों को दिल्ली में 10 मार्च को एकजुट कर रही BRS नेता के कविता से जब खुद की पार्टी यानी BRS को कांग्रेस की तरफ से बीजेपी की बी टीम बताए जाने पर सवाल पूछा गया तो के कविता जमकर कांग्रेस पर बरसी और कांग्रेस को एक बड़ा क्षेत्रीय दल करार दे दिया.

कविता ने कहा कि कांग्रेस को अपने भ्रम से बाहर निकलना चाहिए और सभी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस को बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए. साल 2024 में अगर कांग्रेस बीजेपी को हराना चाहती है तो उसे अपने अहंकार को छोड़ना चाहिए. कविता के हमले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी BRS को आईना दिखाया। संदीप दीक्षित ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी के छल को सामने रखो तो वो भड़क जाता है।

फिलहाल 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एकजुटता की बात होती तो जरूर है लेकिन कांग्रेस और BRS एक दूसरे को खिलाफ ही नजर आते हैं. कांग्रेस की देशव्यापी संगठन की तुलना में भले ही BRS का आधार तेलंगाना तक सीमित है लेकिन 2024 में मोदी के खिलाफ विपक्ष की प्रभावी लड़ाई के लिए विपक्ष की छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों का एकजुट होना जरूरी है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा