श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

AAP का ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू, क्या है ‘आप’ की रणनीति

Jail Ka Jawab Vote Se | aap | cm arvind kejriwal | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगने के लिए सोमवार को ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान की शुरुआत की है।

‘जेल का जवाब वोट से’

बता दें कि आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता से बात करते हुए कहा केजरीवाल को एक बड़ी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया। भारत में यह पहली बार है कि किसी सीटिंग सीएम को ऐसे गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में अब आप का नारा है- ‘जेल का जवाब वोट से’। ये अभियान लोगों से अपील है कि आप सब केजरीवाल को सशक्त बनाने के लिए हमारा समर्थन करे।

सुनीता केजरीवाल भी बनेंगी स्टार प्रचारक

मीडिया कर्मियो ने आप नेता संदीप पाठक से पूछा कि केजरीवाल के जेल जाने के बाद क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल होंगी। इसके अलावा पार्टी बाकी स्टार प्रचारकों को भी जल्द ही घोषित कर देगी।

संदीप पाठक आगे कहा कि अभियान के तहत आप नेता और कार्यकर्ता उन चार लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय की अपील है कि लोग वोट के जरिए तानाशाही के खिलाफ जवाब दें।

संजय सिंह क्या बोले

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लोगों से कहा कि जब वह वोट देने जाएं तो केजरीवाल का चेहरा याद करें। संजय सिंह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसी हफ्ते जमानत पर छूटे हैं। उन्होंने बाहर आते ही मोदी सरकार के खिलाफ मुखरता से हल्ला बोला है।

बता दें, केजरीवाल को इसी मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह अब न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।

आप ने नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी तीन सीट कांग्रेस को दी गई हैं।

लोकसभा सीटबीजेपी उम्मीदवारइंडिया गठबंधन(कांग्रेस+ आप)
नई दिल्लीबांसुरी स्वराजसोमनाथ भारती(AAP)
चांदनी चौकप्रवीण खंडेलवालअभी तय नहीं
पूर्वी दिल्लीहर्ष मल्होत्राकुलदीप कुमार(AAP)
उत्तर-पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारीअभी तय नहीं
उत्तर-पश्चिमी दिल्लीयोगेंद्र चंदोलियाअभी तय नहीं
पश्चिमी दिल्लीकमलजीत शहरावतमहाबल मिश्रा(AAP)
दक्षिणी दिल्लीरामवीर सिंह बिधूड़ीसही राम पहलनवान(AAP)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला