श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, अटकलों पर लगा विराम… कल नॉमिनेशन

Akhilesh Yadav

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला दिन पर दिन रोचक होता जा रहा है। चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया है। अब कन्नौज लोकसभा सीट से तेज प्रताप यादव नहीं बल्कि खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ताल ठोकेंगे। 25 अप्रैल को अखिलेश कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, जिसकी पुष्टि सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी की है।

अखिलेश यादव कल करेंगे नामांकन

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले ही लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को कन्नौज से चुनावी टिकट दिया था, जिसके बाद तेज प्रताप आज अपना नामांकन भी दाखिल करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही भतीजे का टिकट अखिलेश यादव ने काट दिया और खुद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अब अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।

सपा का गढ़ रही है कन्नौज सीट

बता दें, मुलायम यादव के परिवार का लंबे समय तक कन्नौज लोकसभा सीट पर दबदबा रहा है। साल 1999 से लेकर 2014 तक यह सीट यादव परिवार के कब्जे में थी। अखिलेश यादव 2000 से 2012 तक कन्नौज सीट से ही लोकसभा सासंद रहे हैं। फिर यूपी के सीएम बनने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हरा दिया था और इस सीट को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि अब देखने यह होगा कि क्या अखिलेश यादव फिर से कन्नौज लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज