Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इलेक्टोरल बॉन्ड लेनदेन की हो SIT जांच, प्रशांत भूषण ने खटखटाया SC का दरवाजा

prashant bhushan

सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये राजनीतिक पार्टियों समेत कॉरपोरेट और अधिकारियों के बीच कथित लेनदेन पर सवाल खड़े किए हैं। सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए प्रशांत भूषण ने इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की है। दरअसल बीती 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच को इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को गैर संवैधानिक बताया था। कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेनदार के साथ ही देनदारों की लिस्ट जारी करने की बात कही थी। इसके बाद यह लिस्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन पर जारी की जा चुकी है।

घाटे में चल रही कंपनियों ने कैसे दिया भारी भरकम चंदा

प्रशांत भूषण ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े मामले में सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि घाटे में चल रही कंपनियों ने कैसे दिया भारी भरकम चंदा राजनीतिक पार्टियों को दिया। इसकी जांच एसआईटी से करानी चाहिए। भूषण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इसकी गहन जांच करानी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और हकीकत देश की जनता के सामने आ सके।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक
इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भ्रामकता के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगी दी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसबीआई को नया बॉन्ड जारी करने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। दरअसल पहले एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को पूरा डेटा उपलब्ध नहीं कराया था। इसके बाद कोर्ट ने फटकार लगाते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कहा कि वे यूनिक नंबर आईडी के साथ पूरा डेटा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए। साथ ही चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे इस डेटा को अपनी साइट पर पब्लिक के लिए अपलोड करे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा