श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी, किए कई बड़े वादे


Congress Manifesto Release: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी को शामिल किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गांरटी का वादा किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में घोषणा पत्र जारी किया गया।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पांच न्याय को शामिल किया है। पार्टी ने हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय को शामिल किया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है, ”हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय का दस्तवेज़’ के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा के दौरान पांच न्याय को शामिल किया गया है। युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई है।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा ”आरएसएस, बीजेपी और पीएम मोदी द्वारा बनाई गई रणनीति की बुनियाद को समझने की जरूरत है। जिस तरह से अडानी का बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे और रक्षा में एकाधिकार है, उसी तरह से पीएम मोदी ने एकाधिकार बना लिया है।”

पीएम के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा इंडिया गठबंधन की ओर से फैसला लिया गया है कि हम इस वैचारिक चुनाव को एकजुट होकर लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद गठबंधन मिलकर तय करेगा कि नेता कौन होगा और प्रधान मंत्री कौन होगा।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी