Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जेल से दिल्ली के लोगों के लिए मनीष सिसोदिया खास संदेश

delhi excise policy case supreme court rejects manish sisodia bail plea

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक भावुक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में मनीष सिसोदिया ने लिखा है, ‘मेरे लिए अलग-अलग जगहों से पत्र मिले रहे हैं। कि मैं पिछले एक साल से जेल में बंद हूं। मुझे आप सभी की बहुत याद आ रही है। जिस तरीके से आप सभी ने पार्टी के लिए तन-मन-धन से काम किया है। वह बहुत सराहनीय है।‘  बता दें, दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले एक साल से जेल में बंद है।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

जेल में लिखे गए पत्र में मनीष सिसोदिया ने लिखा, भाजपा की तानाशाही सरकार पर निशाना साधते मनीष सिसोदिया ने लिखा कि, ‘जिस तरीके से अंग्रेजों से लड़ाई करके आजादी हासिल की थी। यह समय उसी तरह चल रहा है। जिस तरीके से महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को जेल में डाला था। अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का खूब घमंड़ था। लेकिन उस घमंड को तोड़कर देश को आजाद कराया था।‘ मुझे उम्मीद है कि भाजपा के सत्ता के घमंड को तोड़कर अरविंद केजरीवाल दिल्ली से लेकर सभी गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य करेंगे। अरविंद केजरीवाल के बारे में सिसोदिया ने लिखा कि जिस तरीके से आपने देश की शिक्षा के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं।

शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल

सिसोदिया ने आगे लिखा, ‘विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा। मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए।‘

आगे मनीष सिसोदिया ने लिखा कि शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल हम जल्द ही बाहर मिलेंगे। हम जल्द ही बाहर एक- दूसरे मिलेंगे। चिटठी के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के बहुत तरीफ की है। मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में भाजपा पर खूब निशाना साधते हुए कहा कि जैसे आजादी के वक्त लड़ाई लड़ी थी वैसे ही हम देश की अच्छी शिक्षा के लिए लड़ रहे हैं।आगे मनीष सिसोदिया ने लिखा कि शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल हम जल्द ही बाहर मिलेंगे।

मनीष सिसोदिया पिछले एक साल से दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं।  26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 

वहीं, इस मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस मामले में जमानत के बाद जेल से रिहा हुए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज