Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी

Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
lok sabha election 2024 third phase voting

Lok Sabha Election 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 12 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें असम (4), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (7), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (2), गोवा (2), गुजरात (25), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (11), मध्य प्रदेश (8), उत्तर प्रदेश (10) और पश्चिम बंगाल (4) शामिल हैं। बीजेपी ने सूरत सीट निर्विरोध जीत ली है।

17 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

तीसरे चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 17.24 करोड़ मतदाता 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव पैनल ने कहा कि 23 देशों के 75 प्रतिनिधि मतदान प्रक्रिया देखेंगे।

पहले 94 सीटों पर होना था मतदान

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान नहीं होगा। यहां अब 25 मई को छठे चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

आज जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, उनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सपा नेता डिंपल यादव और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले शामिल हैं।

2019 में बीजेपी ने 93 में से जीतीं 72 सीटें

बता दें कि जिन 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने 72 सीटें जीती थीं। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरण में हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बेतूल में बीएसपी उम्मीदवार के निधन के कारण मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे से तीसरे चरण में बदल दिया गया था। सूरत में भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘2027 में मुख्य विपक्ष भी नहीं बचेंगे’, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- PDA गया, MY भी खतरे में
Rahul Gandhi attacks Pralhad Joshi
शिक्षा मंत्री बनते ही प्रल्हाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 'बलात्कारियों का बचाव करने वाले' को मिली जिम्मेदारी
Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी