श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

जूतों तले कुचले गए थे आनंद भदौरिया, अब बनें सांसद

Lok Sabha Election 2024 Result: किसी ने क्या खूब कहा है- कमबख्त इस दुनिया में सबका संघर्ष जारी है, पर वक्त ही बताता है कौन किस पर, भारी है..!! ये तस्वीर जून 2011 की है। तस्वीर में आपको एक पुलिस अधिकारी दिख रहे हैं साथ ही एक व्यक्ति को जमीन पर देखा जा सकता है। इस दौरान UP में बसपा सरकार थी।
Lok Sabha Election 2024 Result | Anand Bhadauriya | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: किसी ने क्या खूब कहा है- कमबख्त इस दुनिया में सबका संघर्ष जारी है, पर वक्त ही बताता है कौन किस पर, भारी है..!! ये तस्वीर जून 2011 की है। तस्वीर में आपको एक पुलिस अधिकारी दिख रहे हैं साथ ही एक व्यक्ति को जमीन पर देखा जा सकता है। इस दौरान UP में बसपा सरकार थी। अखिलेश यादव किसी मामले में लखनऊ में गिरफ्तार हो गए। SP कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान भगदड़ मच गई। कई कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए। कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक थे आनंद भदौरिया। जमीन पर गिरे एक SP कार्यकर्ता को सीनियर IPS अधिकारी द्वारा जूतों से रौंदा जा रहा था। ये और कोई नहीं इस शख्स का नाम था आनंद भदौरिया। अब वक्त बदल चुका है। क्योंकि आनंद भदौरिया के नाम के आगे लग चुका है सांसद। अब उनका पूरा नाम है सांसद आनंद भदौरिया (Anand Bhadauriya)

Read More: लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के लिए CMP बनेगा सबसे बड़ी फांस

धौरहरा लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है। सपा के आनंद भदौरिया ने इस सीट पर भाजपा की सांसद रेखा वर्मा को 4449 वोटों से चुनाव हराया है। आनंद भदौरिया को 443743 वोट मिले हैं, जबकि रेखा वर्मा ने 439294 वोट हासिल किए हैं।

उत्तर प्रदेश के धौरहरा में आबादी की बात करें तो, यहां की कुल आबादी 30 लाख है, जिसमें 16 लाख पुरुष और 14 लाख महिलाएं हैं। वोटर्स के लिहाज से देखें तो यहां करीब 17 लाख मतदाताओं में से 8.4 लाख पुरुष और 7 लाख से अधिक मतदाता महिला हैं। वहीं जातिगत समीकरण पर नजर डालें तो यहां करीब साढ़े 5 लाख ओबीसी, चार लाख सवर्ण, 3 लाख मुस्लिम, साढ़े 3 लाख दलित वोटर हैं। ऐसे में ओबीसी और सवर्ण वोटर्स यहां सांसद चुनने में निर्णायक साबित होते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला
ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल