श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रापति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है...
PM Modi Resigns president droupadi murmur accepted nda india

PM Modi Resigns: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है। आज NDA के सभी दल की मीटिंग के बाद राष्ट्रपति के सामने जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन (INDIA) की भी बैठक आज शाम होने वाली है।

इस दिन PM पद की शपथ लेंगे मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री (PM Modi Resigns) पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। अगर NDA एक बार फिर सरकार बनाती है तो मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता में रहने वाले दूसरे नेता होंगे। बता दें कि NDA के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव में जीते 6 निर्दलीय उम्मीदवार, पूर्व पीएम के हत्यारे का बेटा भी शामिल

नीतीश कुमार-एन चंद्रबाबू नायडू की अहम भूमिका

इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीप अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू भी एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।बीजेपी को चुनाव में कुल 240 सीटें मिली हैं, जिसके बाद अब बीजेपी की दो बड़ी सहयोगियों जेडीयू और टीडीपी से समर्थन की उम्मीद है, जहां चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें जीती हैं। वहीं, टीडीपी ने 16 सीटें पर जीत दर्ज की है।

PM आवास पर हुई बड़ी बैठक

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 11.30 बजे बैठक शुरू हुई थी। यह मोदी 2.0 कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक थी। आज शाम 4 बजे सभी नेता बीजेपी हेडक्वार्टर में मीटिंग करेंगे। इस दौरान अगली सरकार के गठन पर चर्चा होने की संभावना है। मीटिंग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंच चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज