श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनावी नतीजों के बाद हिंसा भड़कने की आशंका, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Fear of Violence After Result: चुनाव के परिणाम आने के बाद विपक्षी दल सड़कों पर उतर सकते हैं। ऐसे में हिंसा भड़कने की भी आशंका जताई जा रही है..
Lok sabha election 2024 result fear of violence security tightened

Fear of Violence After Result: लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में नतीजों के बाद हिंसा की आशंका जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव के परिणाम आने के बाद विपक्षी दल सड़कों पर उतर सकते हैं। इसके अलावा विपक्ष ने पहले ही EVM में गड़बड़ी की आशंका जताई है। ऐसे में अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़कने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मतगणना केंद्रो पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।

आने-जाने वालों पर कड़ी नजर

सभी मतगणना केंद्रों पर जवान आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी ने काउंटिंग के बाद हिंसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया है, जिसे मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के सभी मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। किसी भी तरह की हिंसा न हो इसके लिए असामाजिक तत्त्वों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा चुनावी हिंसा (Fear of Violence After Result)

वहीं, पश्चिम बंगाल में अक्सर चुनावी हिंसा को लेकर खबरें सामने आती हैं। इस बार के भी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा हिंसा देखने को मिली थी, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती खत्म होने के बाद भी अगले 15 दिनों तक के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दे दिये हैं। राज्य में अर्धसैनिक बलों के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में 19 जून तक तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल के बाद बीजेपी में उत्साह, दुकानदारों को दिया लाल पेड़े का ऑर्डर

उधर, बिहार में भी किसी भी तरह की हिंसा न हो उसे देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, बीजेपी नेता अभिषेक वर्मा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान ये कहा था कि अगर चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा भड़कती है तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिम्मेदार होंगे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य