Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जेल से नतीजों पर नजर रख रहे केजरीवाल, AAP की होगी बड़ी भूमिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से ही लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहे हैं। केजरीवाल ने जेल में जाने से एक दिन पहले भी विपक्ष की बैठक में हिस्सा लिया...
ARVIND KEJRIWAL | LOK SABHA ELECTION | LOK SABHA ELECTION 2024 | LOK SABHA ELECTION 2024 RESULT | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अभी आने वाले हैं। Exit Polls में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही थी लेकिन शुरुआती रुझानों के बाद ऐसा नहीं लग रहा है। अभी के रुझानों के आधार पर लग रहा है कि किसी भी पार्टी को 272 सीटें नहीं मिल रही हैं। मतलब की गठबंधन की सरकार बनने की संभावना ज्यादा है।

अगर कांग्रेस पार्टी को ज्यादा सीटें मिलती हैं तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की लोकसभा नतीजों के बाद बड़ी भूमिका होगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से ही लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहे हैं। केजरीवाल ने जेल में जाने से एक दिन पहले भी विपक्ष की बैठक में हिस्सा लिया था।

अभी देखना होगा कि आम आदमी पार्टी को लोकसभा में कितनी सीटें मिलती हैं। अगर आम आदमी पार्टी को ज्यादा सीटें मिलती हैं तो आने वाले समय में केंद्र में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं केजरीवाल। जेल से बाहर अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उन्हें वोट दिया तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। उसके इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था।

हालांकि, केजरीवाल ने गंभीर बीमारी का शक जताते हुए अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका पर 5 जून के लिए अपना आदेश टाल दिया है। याचिका में अरविंद केजरीवाल ने गुहार लगाई थी कि उन्हें मेडिकल टेस्ट कराने के लिए समय चाहिए क्योंकि उनका वजन कम हो रहा है।

जेल जाने से पहले AAP नेताओं के साथ किया मंथन

केजरीवाल ने जेल जाने से पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने से पहले अपने आवास पर आप (AAP) नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री आतिशी, संजय सिंह (Sanjay Singh) राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और विधायक दुर्गेश पाठक सहित तमाम आप नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी गैरहाजिरी में पार्टी नेताओं के बीच एकता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे व उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी नेताओं, स्वयंसेवकों व दिल्ली के लोगों को अपना संदेश देती रहेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड