Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: एक बार फिर चलेगा ‘मोदी मैजिक’, जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि कौन बनेगा 'किंग'? अगले पांच साल के लिए सत्ता किसके हाथ में होगी? किसकी बनेगी सरकार इसकी तस्वीर एग्जिट पोल के नतीजों में साफ हो गई है...
exit-poll-result-2024-lok-sabha-election-live-updates-of-abp-news-bjp-congress-seats-prediction

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 में किसकी होगी जीत? इस सवाल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 1 जून को अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि कौन बनेगा ‘किंग’? अगले पांच साल के लिए सत्ता किसके हाथ में होगी? किसकी बनेगी सरकार इसकी तस्वीर एग्जिट पोल के नतीजों में साफ हो गई है।

4 जून को सामने आएंगे नतीजे

अंतिम चरण में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश और सात राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई है। आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल का पहला आकड़ा शाम 6.30 के बाद जारी हुआ है। चुनाव आयोग 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।

क्या कहता है ABP CVoter का आंकड़ा?

ABP CVoter के एग्जिट पोल आंकड़ो के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनने वाली है। इसकी तस्वीर साफ हो गई है। एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिलने की संभावना है।

यूपी में होगी एनडीए की बंपर जीत?

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में एनडीए को 44 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 37 फीसदी, बीएसपी को 14 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल ( (Lok Sabha Election 2024 Exit Poll)) के अनुसार उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 62-66, इंडिया गठबंधन को 15-17 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: India TV के सर्वे में इस पार्टी की बन रही सरकार

क्या होता है एग्जिट पोल का मतलब?

दरअसल, एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग करके जैसे ही मतदाता पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। इसके बाद उन्हीं आंकड़ों के एक साथ किया जाता है, जिसके बाद अनुमान लगाया जाता है कि इस बार किसकी पार्टी बनेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग