Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या NDA मारेगी हैट्रिक, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े…

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान आज खत्म हो चुका है। कई एजेंसियां व न्यूज चैनल अपना एग्जिट पोल जनता को बता रहे हैं।
Lok Sabha Election Exit Poll 2024

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर होंगी। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। एक्जिट पोल का चुनाव के वास्तविक रिजल्ट से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को घोषित करेगा। जिस भी पार्टी को अपनी स्वतंत्र सरकार बनानी है उसे 272 सीटें लानी होगी।

अलग-अलग मीडिया चैनल जारी करेंगे सर्वे (Exit Poll 2024)

नतीजा आने से पहले 1 जून की शाम को ही अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इस एग्जिट पोल के जरिए लगेगा। सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराती हैं। एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल कराया जाता है। एग्जिट पोल के जरिए ही हम अनुमान लगाते हैं कि इस बार किसकी सरकार बन रही है।

Times Now- ETG के एग्जिट पोल के अनुसार Lok Sabha Election 2024 में भाजपा को फिर से बढ़त हासिल हो रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार Times Now- ETG ने एनडीए गठबंधन को 366, इंडिया गठबंधन को 146 सीटें दी हैं, वही अन्य को 31 सीटें मिली हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो एक बार फिर से भाजपा गठबंधन की सरकार बन सकती है।

क्या फर्क है ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में? वोटिंग के बाद होती है जारी

प्रशांत किशोर ने की थी ये भविष्यवाणी (Exit Poll 2024)

एग्जिट पोल के पहले ही जन सुराज पार्टी के मुखिया व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में 400 पार का नारा दिया है लेकिन वह 400 के आंकड़ों को नहीं छू पाएगी। इस बार के चुनाव में भी भाजपा को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा की सीटों की संख्या 2019 के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से वापसी करेगी। आपको बता दें कि भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें मिली थीं।

लोकसभा चुनाव 2024

कुल मतदाता: 96,88,21,926
पुरूष मतदाता: 49,72,31,994
महिला मतदाता: 47,15,41,888
थर्ड जेंडर मतदाता: 48,044

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती