Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक साल तक के बच्चों को भूलकर भी न दें ये फूड्स, हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

छोटे बच्चों को नट्स और हार्ड फूड्स, जैसे गाजर के बड़े टुकड़े देने से परहेज करें। क्योंकि, इन्हें चबाना और निगलने में उनको मुश्किल होती है, जिससे उनका गला चोक होने का खतरा रहता है...
Parenting Tips avoid these food for babies under one year see list here in detail

Avoid these food For Babies: यह तो सब जानते है कि 6 महीने तक के बच्चे को मां का दूध या फॉर्मुला मिल्क ही देना चाहिए, लेकिन जैसे ही शिशु 6 महीने का होता है। वैसे ही माता-पिता उसे नए-नए स्वाद चखाने में लग जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक साल से छोटे बच्चों की किडनी, लिवर और अन्य अंग का पूरी तरह से विकास नहीं हुआ होता है,जिसकी वजह से हमें उनके खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें हमें एक साल से कम आयु वाले बच्चों को नहीं देना चाहिए।

नमक

आपको बच्चों के खाने में नमक (Avoid these food For Babies) डालने से बचना चाहिए। 1साल तक के बच्चों की किडनी नमक को ठीक तरह से नहीं प्रोसेस कर पाती है, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

चीनी

बच्चों को ज्यादा चीनी वाली चीजें न दें। इससे उनके दांत खराब हो सकते हैं और मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है। आप प्राकृतिक रूप से मीठे फलों को उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन चीजों को अपने डाइट में जरूर करें शामिल, लिवर रहेगा हेल्दी

नट्स और हार्ड फूड्स

एक साल से छोटे बच्चों को नट्स और हार्ड फूड्स जैसे गाजर के बड़े टुकड़े देने से परहेज करें। क्योंकि, इन्हें चबाना और निगलने में उनको मुश्किल होती है, जिससे उनका गला चोक होने का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें- चाहते हैं तनाव और चिंता से छुटकारा, आप भी कराएं ये थेरेपी…

चॉकलेट

शिशुओं के लिए चॉकलेट हानिकारक हो सकती है। इससे उनकी नींद में बाधा आ सकती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वे खाना खाने से बचते हैं। चॉकलेट का सेवन छोटे बच्चों के लिवर पर भी गलत असर डालता है। इसलिए एक साल से छोटे बच्चों को चॉकलेट नहीं देना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग