श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

यशस्वी जायसवाल के बारे में रोहित शर्मा ने चार साल पहले की थी भविष्यवाणी, निशाने पर कई रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal's unbeaten century

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक जायसवाल का बल्ला खूब बोला है। सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन जायसवाल ने 179 रनों की नाबाद पारी खेली। करीब चार साल पहले कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के बारे में भविष्यवाणी की थी। रोहित की वो भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। साल 2020 में यशस्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। यशस्वी के इसी हाइलाइट्स वीडियो पर रोहित शर्मा ने कमेंट ने भी किया था। रोहित ने यशस्वी के वीडियो पर कमेंट किया था, कमेंट में उन्होंने लिखा था, ‘अगला सुपरस्टार’।

जिस भरोसे और विश्वास के साथ रोहित ने कमेंट किया था, चार साल बाद अब बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने उसे बिल्कुल सही साबित कर दिया। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने साबित किया है कि वो आने वाले वक्त के सुपरस्टार हैं। टीम इंडिया में उन्हें जब भी मौका मिला है उन्होंने इसे दोनो हाथों से लपका है।

यशस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2019 में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच के हाइलाइट्स का वीडियो पोस्ट किया था। इस फाइनल मैच में यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 203 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई को 39 रन से जीत मिली थी। उस समय यशस्वी महज 17 साल के थे। इतनी कम उम्र में यशस्वी लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया पहले खिलाड़ी बन गए थे।

इस मैच में यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेहमान टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वह 179 रन बनाकर नाबाद पैविलियन लौटे। ऐसे में दूसरे दिन उन्हें दोहरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 21 रन बनाने होंगे। यशस्वी अगर ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 5 साल बाद ऐसा होगा जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया हो। वहीं ऐसा कारनामा करने वाले वह भारत के 25वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

जब वह दूसरे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे। अगर वो दोहरा शतक लगाते हैं तो वे तीसरे युवा भारतीय खिलाड़ी होंगे जो टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल करेंगे। यशस्वी अभी 22 साल के हैं, इससे पहले भारत के लिए लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और विनोद कांबली ने महज 21 साल की उम्र में ऐसा कर दिखाया था।

इस दोहरे शतक के साथ यशस्वी एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इस पारी में अभी तक वो 5 छक्के लगा चुके हैं। वहीं भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धु और मयंक अग्रवाल के नाम पर है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 8-8 छक्के लगाए हैं।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है, यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लेफ्ट हैंडर के तौर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। यह रिकॉर्ड गांगुली के नाम है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 239 रनों की पारी खेली थी।

भारत की ओर से अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है। भारत के लिए अब तक कुल 24 बल्लेबाजों ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में यशस्वी 25वें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी