Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा

IND vs AUS Semifinal: भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने अब तक आईसीसी नॉकआउट्स में मिली सभी हारों का ऑस्ट्रेलिया से बदला चुकता कर दिया। साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइलन में जगह बना ली।
IND vs AUS Semifinal

IND vs AUS Semifinal: भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने अब तक आईसीसी नॉकआउट्स में मिली सभी हारों का ऑस्ट्रेलिया से बदला चुकता कर दिया। साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइलन में जगह बना ली। भारत की फाइनल में भिड़ंत इसी मैदान पर 9 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर के साथ होगी।

ऑस्ट्रेलिया ने टेके भारत के सामने घुटने

भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल करते हुए 3 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 रन खेलकर एक्स फैक्टर की भूमिका निभाई। आखिरी में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या (24 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका की मदद से 28 रन) ने तेवर दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।  

भारत को लगे शुरुआती झटके

वहीं, 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक दिखे और उन्हें कुछ जीवनदान मिले तो शुभमन गिल बेन ड्वारशुइस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। दूसरे छोर पर विराट कोहली मैदान पर आए तो रोहित शर्मा उसी फ्लो में बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने नाथन एलिस को छक्का लगाया तो लगा बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन युवा कोनोली की गेंद पर LBW आउट हो गए। वह 29 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का के दम पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत 43 रन पर भारत को दूसरा झटका लगा।

कोहली और अय्यर के बीच हुई शतकीय साझेदारी

इसके बाद कप्तान के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर आए और विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। इस दौरान विराट कोहली ने 53 गेंदों में एडम जांपा को चौका जड़ते हुए 25वें ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की। श्रेयस अय्यर उनका बखूबी साथ दे रहे थे। ऐसा लग रहा था वह भी हाफ सेंचुरी पूरी करेंगे, लेकिन 27वें ओवर की पहली गेंद पर एडम जांपा की थोड़ी तेज रफ्तार से डाली गई गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 62 गेंदों में 3 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस साझेदारी के दम पर भारत का सैकड़ा पूरा हुआ।

हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

इसके बाद मैदान पर आते ही अक्षर पटेल ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले, लेकिन उनकी पारी 27 रनों पर सिमट गई। उन्होंने 30 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया। उनके और विराट के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। विराट कोहली हालांकि 84 रनों पर आउट हुए गए, जबकि इसके बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने उनका अधूरा काम पूरा कर दिया। जीत के करीब भारत था तो पंड्या 28 रन पर आउट हो गए।

भारतीय गेंदबाजों ने किया अनुशासित प्रदर्शन 

भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया, लेकिन स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 73 रन बनाए। बल्लेबाज हालांकि अनुकूल पिच का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर विकेट गंवाते गए। स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई पारी के सूत्रधार रहे जिन्होंने 3 अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 52, मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 और कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था।

पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हेड को रवाना किया जिनका दौड़ते हुए डीप में शुभमन गिल ने कैच लपका। लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया। वहीं जोश इंग्लिस ने जडेजा की गेंद पर शॉर्ट कवर्स में विराट कोहली को कैच थमाया। स्मिथ ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और जडेजा को स्ट्रेट में छक्का लगाया। शमी की फुलटॉस गेंद पर वह चूके और गेंद उनके स्टम्प्स पर जा लगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात