Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेष, सिंह और कन्या राशि वालो के लिए रहेगा दिन शुभ, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 मार्च 2025 का दिन मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा...
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 5 मार्च 2025 का दिन मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा गुरु के साथ वृषभ राशि में शुभ योग बनाएगा। साथ ही, बुध और शुक्र के संयोग से आज लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, जिससे कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को धन लाभ का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह अवश्य लें। भाइयों के साथ सहयोग से फायदा मिलेगा। आज परिवार में संतान के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके विरुद्ध योजना बना सकते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की प्रगति देखकर मन आपका आज प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको संतान की प्रगति से संबंधित कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आपको आज कारोबार व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने पूर्व अनुभव और चतुराई से आज अवसर का लाभ ले पाएंगे। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि आप दूसरों से प्रभावित होकर कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। अपने पर विश्वास बनाए रखेंगे तो फायदे में रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार व्यापार में आप लाभ से संतुष्ट रहेंगे। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास को देखकर विरोधी आज शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, दान-पुण्य धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी की मदद के लिए भी आप आज आगे आएंगे। दिन का कुछ समय जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा में बिताएंगे। आज आपके कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बनेंगे, जिसके कारण आप चिंतित भी रहेंगे।

तुला राशि 

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। साथ ही आपको आज पारिवारिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण फैसला भी लेना होगा। आपको आज कारोबार व्यापार में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले मे भी आपको आज लापरवाही से बचना चाहिए। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको उत्साहित करेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आपको आज उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको आज कुछ महत्वपूर्ण काम टालना होगा। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें, बदलते मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा आपको आज अपने काम पर फोकस करना होगा। सहकर्मी और विरोधी आपकी कमी निकालकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपको आज सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी पेशा में आज पद प्रतिष्ठा का आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज बुधवार के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन भर छोटे-मोटे लाभ के अवसर आपको प्राप्त होते रहेंगे। परिवार के सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा, इससे आपकी किसी पारिवारिक उलझन का समाधान हो सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग