श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुआ गैंगरेप? प्राइवेट पार्ट में मिला 151 ग्राम वीर्य

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
Doctor Rape And Murder Case

Doctor Rape And Murder Case: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला डॉक्टर के  प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम वीर्य मिला है।

पोस्टमार्टम में हुआ नया खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के साथ रेप नहीं, बल्कि गैंगरेप हुआ है। मृतक 31 वर्षीय डॉक्टर के शरीर में काफी मात्रा में वीर्य पाया गया था, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का संकेत मिलता है।

महिला डॉक्टर के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मौत का कारण गला घोंटना था। यौन उत्पीड़न के स्पष्ट संकेत हैं।

ये भी पढ़ें- Kolkata Rape-Murder Case: ‘अब तक क्यों सेमिनार हॉल नहीं हुआ सील…? डॉक्टर्स ने उठाए

डॉ. जघन्य गोस्वामी ने कहा कि अपराध में कई लोगों के शामिल होने का संकेत हैं। महिला डॉक्टर के शरीर पर जिस प्रकार की चोट मिली और जितनी ताकत से उस पर हमला किया गया है, यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कोलकाता पुलिस के उस बयान का भी खंडन किया है, जिसमें एक ही आरोपी होने की बात कही गई थी।

कोर्ट ने लगाई थी अस्पताल प्रशासन को फटकार

जांच को सीबीआई को सौंपने के अपने आदेश में  उच्च न्यायालय ने अस्पताल प्रशासन और विशेष रूप से इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने सवाल किया कि डॉक्टर के मृत पाए जाने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई।

कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद डॉ. घोष को दूसरे मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार की भी खिंचाई की।

ये भी पढ़ें- कोलकाता रेप और मर्डर केस की CBI ने शुरु की जांच, डॉक्टरों का विरोध जारी

अपनी याचिका में पीड़िता के माता-पिता ने यह भी कहा है कि उन्हें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि रिकॉर्ड में ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो बताते हैं कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या में कम से कम तीन व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने अदालत को बताया कि उसके शरीर में पाया गया वीर्य कई अपराधियों की संलिप्तता को और पुख्ता करता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी