Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन जारी

Terrorist in Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में देर रात जवानों औक आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती हमले के बाद आंतकी वहां से फरार हो गए...
Terrorist in Kathua

Terrorist in Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में देर रात जवानों औक आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती हमले के बाद आंतकी वहां से फरार हो गए, लेकिन अब बड़ी संख्या में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

देर रात करीब 1:20 बजे हुई गोलीबारी

बता दें कि कठुआ के बटोद पंचायत में एक अस्थायी सेना शिविर की सतर्क संतरी चौकी ने देर रात करीब 1:20 बजे गोलीबारी की थी। इसके बाद जवाब में जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

जंगल में भाग गए आतंकी

हालांकि, दोनों तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ, अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी, जिनकी संख्या तीन मानी जा रही है, पास के जंगल में भाग गए। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिका के SC ने दी मंजूरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा