Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिका के SC ने दी मंजूरी

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भारत लाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट इस मामले में दी गई याचिका को खारिज कर दिया है।
tahawwur rana

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भारत लाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट इस मामले में दी गई याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के रहने वाले तहव्वुर राणा पर में 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है।

बता दें कि भारत, राणा के प्रत्यर्पण की बहुत दिनों से मांग कर रहा था। इससे पहले, वह सैन फ्रांसिस्को में उत्तरी सर्किट के लिए अमेरिकी अपील न्यायालय सहित कई संघीय अदालतों में कानूनी लड़ाई हार गया था। तहव्वुर राणा को फिलहाल लॉस एंजिल्स के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में रखा गया है। जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा।

कौन है तहव्वुर राणा?

दरअसल, मुंबई पुलिस की 26/11 आतंकी हमले में अपनी चार्जशीट में तहव्वुर राणा का नाम शामिल था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक एक्टिव मेंबर के रूप में काम करने के आरोप लगा था। चार्जशीट में राणा पर आरोप लगाया गया कि उसने 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी।

PAK से आए 10 आतंकियों ने मुंबई को दहलाया

बता दें कि लश्कर के 10 आतंकवादी, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार लेकर 26 नवंबर, 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे थे। उन्होंने मुंबई में 9 जगहों पर कत्लेआम मचाया। आतंकियों ने जिन जगहों को निशाना बनाया उनमें 8 साउथ मुंबई में थीं- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, ताज होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा हॉस्पिटल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पीछे वाली गली। मुंबई के पोर्ट एरिया मझगांव और विले पार्ले में एक टैक्सी में भी विस्फोट हुआ था।

ये भी पढ़ें- मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा