Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम को लगा झटका, अभिषेक शर्मा हुए चोटिल

Abhishek Sharma Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम शाम 7 बजे भिड़ेंगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।
Abhishek Sharma Injured

Abhishek Sharma Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम शाम 7 बजे भिड़ेंगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक चोटिल हो गए है। उनका खेलना मुशकिल माना जा रहा है। उनकी जगह वाशिंगटन या ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।

बता दें कि अभिषेक शर्मा के प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। वह काफी दर्द में दिखे थे। उनके टखने में चोट लगी है, जिसकी वजह से चल भी नहीं पा रह थे। अभिषेक पहले टी20 में भारत की जीत के हीरो रहे थे।

पहले टी20 में अभिषेक ने की थी खूब धुनाई

अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 में धुआंधार पारी खेली थी। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी। अभिषेक के बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले थे। उन्होंने करीब 232 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 34 गेंद में 79 रनों की पारी खेली थी। अभिषेक की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 133 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

अभिषेक के बाद किसे मिल सकता है मौका

बता दें कि अभिषेक शर्मा के चोटिल होने के बाद बड़ा सिरदर्द बन गया है। क्योंकि सेलेक्टर्स ने इस सीरीज में सिर्फ दो ओपनर को ही चुना है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के अलावा 15 सदस्यीय टीम में कोई ओपनर नहीं है। ऐसे में अगर अभिषेक दूसरा टी20 नहीं खेलते हैं तो फिर तिलक वर्मा को पारी की शुरुआत करना पड़ सकती है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल भी एक ऑप्शन हैं। देखना होगा संजू सैमसन के साथ पारी की कौन शुरुआत कर सकता है।

ये भी पढ़ें- चेन्नई टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का एलान, जानें किसे मिला मौका?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा