Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Israel Hezbollah War: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच छिड़ी जंग, हो रही भीषण गोलीबारी; जानें वजह  

इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच रविवार को जंग छिड़ गई। इस दौरान दोनों के बीच अब तक की सबसे भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे पूर्ण युद्ध की आशंका पैदा हो गई है।
Israel Hezbollah War| shreshth bharat

Israel Hezbollah War: इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच रविवार को जंग छिड़ गई। इस दौरान दोनों के बीच अब तक की सबसे भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे पूर्ण युद्ध की आशंका पैदा हो गई है। हमास द्वारा दक्षिण इजरायल पर किए गए अभूतपूर्व हमले के एक दिन बाद ये गोलीबारी की घटना हुई।

बता दें कि इजरायल पर किए गए अभूतपूर्व हमले में कम से कम 250 इजरायली मारे गए थे। कई महीनों के हमलों और जवाबी हमलों के बाद रविवार को ये गोलीबारी हुई।

हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा घेरे गए गाजा क्षेत्र पर की गई बमबारी में 300 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं, हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुट नाकाबंदी समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

ईरान द्वारा समर्थित एक शक्तिशाली सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने फिलिस्तीनी लोगों के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए शेबा फार्म्स में तीन चौकियों पर निर्देशित रॉकेट और तोपें दागी हैं। लेबनान द्वारा दावा किए जाने वाले शेबा फार्म्स पर 1967 के छह दिवसीय युद्ध में इजरायल ने कब्जा कर लिया था।

इजरायली सेना ने दिया बयान

इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने लेबनान के उस इलाके में तोपें दागी हैं, जहां से सीमा पार से मोर्टार दागे गए थे। इजरायली सेना ने कहा कि उसके एक ड्रोन ने शेबा फ़ार्म्स के हर डोव इलाके में हिज़्बुल्लाह की चौकी पर हमला किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- युद्ध समाधान नहीं, रूस-यूक्रेन करें बात

इजरायल ने कहा कि उसके सैनिक अब लेबनान के उस इलाके पर तोपखाने से हमला कर रहे हैं, जहां से कुछ मिनट पहले इजरायली क्षेत्र में गोलीबारी की गई थी। इजरायली सैनिकों ने कहा कि वे सभी परिस्थितियों के लिए तैयार हैं और इजरायल के निवासियों की सुरक्षा करना जारी रखेंगे (Israel Hezbollah War)।

कसकर लगाया गले, फिर कंधे… जेलेंस्की से कुछ इस अंदाज में मिले PM मोदी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग