Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कसकर लगाया गले, फिर कंधे… जेलेंस्की से कुछ इस अंदाज में मिले PM मोदी

PM Modi Visit Ukraine: पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन दौरे पर पहुंच चुके हैं। वह पोलेंड से ट्रेन से शुक्रवार यानी 23 अगस्त को कीव पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
pm modi meets Volodymyr Zelenskyy

PM Modi Meets Volodymyr Zelenskyy: पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन दौरे पर पहुंच चुके हैं। वह पोलेंड से ट्रेन से शुक्रवार यानी 23 अगस्त को कीव पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे। इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें जेलेंस्की को भावुक होते देखा गया। दरअसल, यहां दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

मैरिंस्की पैलेस में होगी द्विपक्षीय वार्ता

यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास मैरिंस्की पैलेस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बैठक होगी। वहीं, पीएम मोदी के स्वागत में मैरिंस्की पैलेस को पूरी तरह से सजाया गया है।

ये भी पढ़ें- Nepal Bus Accident: नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही UP नंबर की बस

बता दें कि कीव के इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पहुंचे हैं।

महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव के AV फोमिन बॉटनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे। इस प्रतिमा को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर 2020 में स्थापित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। कीव पहुंचने पर भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी का स्नेह भारतीय नागरिकों के लिए साफ दिखा।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Diet: इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, तेजी से कम होगा वजन

बता दें कि नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर कीव पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना