श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इज़राइल रक्षा बलों ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले

15

इज़राइल और हमास के बीच बीते दिनों से युद्ध जारी है। इस दौरान लेबनान का संगठन हिजबुल्लाह भी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है। लेबनान की ओर से हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने बुधवार को भी गोलीबारी की थी। इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देते हुए हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया।

एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हमलों के जवाब में इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर रात भर हवाई हमले किए। हिजबुल्लाह लेबनान में इज़राइल की उत्तरी सीमा के पार हमास का शक्तिशाली सहयोगी है और इसके पास काफी हथियार हैं। हिजबुल्लाह ने हाल के दिनों में इज़राइल पर कई हमले किए हैं। सात अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध दोनों पक्षों के लिए घातक बन गया है।

गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2,778 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 9,700 घायल हैं। माना जा रहा है कि गाज़ा में करीब 1,200 लोग जीवित या मृत मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इज़राइल के अनुसार उसके 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 200 लोगों को हमास ने अगवा किया हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना