Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ladakh: लद्दाख में बनेंगे पांच नए जिले, अमित शाह ने दी जानकारी

केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके दी है।
Ladakh| shreshth bharat

Ladakh: लद्दाख में पांच नए जिले बनेंगे। केंद्र सरकार ने इसका एलान किया है। इन जिलों के नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके दी है।

अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे।

शाह ने कहा कि हम हर नुक्कड़ और गली में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए हर संभव अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर प्रशासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अवसर लोगों के और भी करीब आएंगे।” वहां के लोगों को बधाई।

बता दें कि 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था, जिसके  बाद लद्दाख (Ladakh) एक केंद्र शासित प्रदेश बना गया था और दूसरा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर। केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण लद्दाख सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

RG Kar Rape-Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने CBI के सामने

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड