श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हिजबुल्ला ने किया हमला…

इजराइल और हमास के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। इसी बीच लेनबान के हिजबुल्ला संगठन ने इजराइल के सैन्य इलाकों पर पहली बार हमला किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिजबुल्ला ने ड्रोन से हमला किया...
Israel Hamas war | Israel news | world news | Hamas | Israel and Hamas | Middle East war | SHRESHTH BHARAT

इजराइल और हमास के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। इसी बीच लेनबान के हिजबुल्ला संगठन ने इजराइल के सैन्य इलाकों पर पहली बार हमला किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिजबुल्ला ने ड्रोन से हमला किया है। इजराइल के द्वारा इस हमले से हुई जान मान की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे ज्यादातर ड्रोन को इजराइली सेना ने आकाश में ही मार गिराया था।

कमांडर अली हुसैन साबरा को मारा- इजराइली सेना

बता दें, हिजबुल्ला गाजा के संगठन हमास के समर्थन में इजरायल पर 8 अक्टूबर, 2023 से लगातार हमले कर रहा है। इजरायल भी हमलों पर लगतार जबावी कार्रवाई कर रहा है।
इजरायली सेना ने सोमवार को हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर हवाई हमला किया। इस हवाई हमले में भारी नुकसान पहुंचाया गया और उसके कमांडर अली हुसैन साबरा को मारे जाने की जानकारी है। सीरिया में सरकार की सलाह के लिए नियुक्त ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर सईद अबयार की हत्या की खबर सामने आई थी, वहीं के निजी समाचार एजेंसी ने इजराइल को उसकी हत्या का जिम्मेदार ठहराया था।

इजरायल का पहला उद्देश्य हमास को नष्ट करना

दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, इजरायल सरकार का पहला उद्देश्य हमास को नष्ट करना है। इसी के साथ सरकार गाजा से बंधकों की सुरक्षित वापसी भी चाहती है।
इजरायल सरकार में शामिल अति दक्षिणपंथी दल के नेता व राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-गिविर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति की गाजा योजना को लागू करने के लिए लीपापोती कर रहे हैं। वह गाजा में युद्ध को धीमा कर रहे हैं।

रफाह में भी इजरायली सेना कर रही लगातार हमले

युद्ध के दौरान, गाजा में इजरायली सेना के ताजा हमलों में 11 लोग मारे गए हैं। इनमें से एक महिला समेत सात लोग नुसीरत शरणार्थी शिविर में और तीन बच्चों समेत चार लोग बुरेज शरणार्थी शिविर में मारे गए हैं। रफाह में भी इजरायली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा