Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- युद्ध समाधान नहीं, रूस-यूक्रेन करें बात

Union External Affairs Minister S Jaishankar: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन दौरे पर गए हैं। पिछले कई महीनों से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है।
Union External Affairs Minister S Jaishankar

Union External Affairs Minister S Jaishankar: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन दौरे पर गए हैं। पिछले कई महीनों से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों देशों के बीच युद्ध को खत्म करने के लिए भारत की रणनीति और कूटनीति को दोहराते नजर आए।

जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी ने “हर संभव तरीके से योगदान देने की भारत की इच्छा” पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने जुलाई में मॉस्को में एक बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी की बातचीत पर भी चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत का मानना है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारे साथ वही करूंगा जो…’ ऑटो ड्राइवर ने छात्राओं को दी धमकी, वीडियो वायरल

जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। 1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है। प्रधानमंत्री सुबह विशेष ट्रेन से कीव रेलवे स्टेशन पर पहुंते थे। उप विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।”

विदेश मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत पर भी चर्चा की।”

उनकी यह यात्रा दो वर्षों से अधिक समय से चल रहे युद्ध के एक महत्वपूर्ण क्षण में हो रही है, जब यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर रही है, जबकि मास्को की सेना पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में दर्ज हुआ हत्या का मामला

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड से लगभग 10 घंटे की रेल यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंचे थे। पोलैंड कीव का करीबी सहयोगी है तथा युद्धग्रस्त पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले विदेशी नेताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण पारगमन स्थल भी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग