Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लेबर पार्टी का 37 साल पुराना वर्चस्व किया खत्म, गीता लेकर ली शपथ; कौन हैं शिवानी राजा?

Shivani Raja: ब्रिटेन में हुए आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद लेबर पार्टी 14 साल बाद वापस सत्ता में आई है। इस प्रचंड जीत के बाद...
shivani raja| shreshth bharat

Shivani Raja: ब्रिटेन में हुए आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद लेबर पार्टी 14 साल बाद वापस सत्ता में आई है। इस प्रचंड जीत के बाद कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी लेबर पार्टी को एक सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी अपनी 37 साल पुरानी लीसेस्टर ईस्ट सीट पर जीत दर्ज करने में असफल रही।

पर क्या आप जानते हैं कि लेबर पार्टी की इस 37 साल पुरानी सीट पर किसी और ने नहीं, बल्कि गुजराती मूल की Shivani Raja ने जीत हासिल की है। जी हां, 29 साल की शिवानी ने लीसेस्टर ईस्ट सीट पर लेबर पार्टी के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद 10 जुलाई को उन्होंने शपथ ग्रहण की, लेकिन शिवानी ने शपथ ग्रहण के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान उनकी तरफ खिंच लिया। दरअसल, वह अपने हाथ में भगवद् गीता लेकर शपथ ग्रहण करने पहुंची थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

धरती घूमती है? ये बात सच है या झूठ, देखें वीडियो

1987 से लेबर पार्टी का था कब्जा

शिवानी राजा ने कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बता दें कि लीसेस्टर ईस्ट सीट पर 1987 से लेबर पार्टी का कब्जा था।

गीता की शपथ लेने पर गर्व

संसद में शपथ लेने के बाद शिवानी ने एक्स पर लिखा, ‘लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर सच में गर्व है।’

कौन हैं शिवानी राजा?

Shivani Raja का जन्म 21 जुलाई 1994 में लीजेस्टर के रशी मीड में हुआ था। शिवानी गुजराती मूल की हैं। शिवानी ने हेरिक प्राइमरी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की हैं। शिवानी ने 2017 मिस इंडिया यूके ब्यूटी पीजेंट में भाग लिया था और सेमी-फाइनलिस्ट भी बनीं। वहीं, अगर राजनीतिक करियर की बात करें तो वह इस साल मई में लीसेस्टर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में कंजर्वेटिव उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने 14,526 वोटों के भारी अंतराल से जीत हासिल कर हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गईं।

पीएम मोदी से पहले किस भारतीय प्रधानमंत्री ने किया था ऑस्ट्रिया का दौरा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग