Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच से अचानक उठने लगा धुआं, फिर …

Fire In Amarkantak Express: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी भोपाल में अमरकंटक एक्सप्रेस में आग लगने की खबर सामने आई है...
fire in amarkantak express

Fire In Amarkantak Express: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी भोपाल में अमरकंटक एक्सप्रेस में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग एसी कोच के निचले हिस्से में लगी थी। यह हादसा मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है। आग बी-3 और बी-4 एसी कोच के नीचे लगी थी। उसके बाद फायर इंस्टीग्यूशर से इसे बुझाया गया। आग की घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं। 

बता दें, अमरकंटक एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के दुर्ग और मध्यप्रदेश के भोपाल के बीच चलती है। हादसे के बाद रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने कोच की ठीक से जांच की। बाद में यहां से ट्रेन को इटारसी के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, आग लगने के कारण सामने नहीं आए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पहियों में घर्षण के कारण आग लग सकती है। जानकारों का कहना है कि पहिए में रुकावट के कारण पटरी और पहिए के बीच घर्षण बढ़ जाता है, जिससे आग की चिन्गारियां निकलने लगती हैं।

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खेलने पाक‍िस्तान नहीं जाएगी टीम इंड‍िया? जानें वजह

शहडोल में भी हुआ था हादसा

इससे पहले, 27 जून को शहडोल में स्टेशन से लगे यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें से कुछ कोच बगल में खड़ी एक दूसरी मालगाड़ी से भी टकरा गए थे। हादसे के बाद ट्रैक की चार लाइनें प्रभावित हो गई थीं। हालांकि, इस हादसे का पैसेंजर ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन कोयला भरकर छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पलटे हुए डिब्बों को हटाया।

इसे भी देखें:

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग