Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी से पहले किस भारतीय प्रधानमंत्री ने किया था ऑस्ट्रिया का दौरा

PM Modi Visit Austria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की रूस यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1983 के बाद यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है...
PM Modi Visit Austria

PM Modi Visit Austria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की रूस यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1983 के बाद यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने 1983 में प्रधानमंत्री के रूप में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी का ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन और चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत का कार्यक्रम है।

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

ऑस्ट्रिया पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने मोदी का स्वागत किया। ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रिया की यह यात्रा विशेष है। हमारे देश साझा मूल्यों और एक बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े हुए हैं। चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत सहित ऑस्ट्रिया में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’

एक हफ्ते में खोला जाए शंभू बॉर्डर, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दोनों देशों के बीच चलती रहीं राजनयिक यात्राएं

इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भारत और ऑस्ट्रिया के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तरह की कोई राजनयिक कमी देखने को मिली है। साल 1980 में ऑस्ट्रियाई चांसलर ब्रूनो क्रेस्की भारत आए तो 1984 में ऑस्ट्रिया के तत्कालीन चांसलर फ्रेड सिनोवाट्ज़ की भारत यात्रा हुई थी। इस बीच भारत और ऑस्ट्रिया के नेता, मंत्री और सांसद दोनों देशों के संबंध मजबूत करने के लिए आते-जाते रहे हैं।

धरती घूमती है? ये बात सच है या झूठ, देखें वीडियो

भारत-ऑस्ट्रिया द्विपक्षीय व्यापार

भारत-ऑस्ट्रिया द्विपक्षीय व्यापार संतुलित है। स्टेटिस्टिक ऑस्ट्रिया के अनुसार, 2021 में ऑस्ट्रिया को भारत का निर्यात 1.29 बिलियन अमरीकी डॉलर और आयात 1.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इस अवधि में कुल द्विपक्षीय व्यापार 2.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार