Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UK Elections: ऋषि सुनक की हार के मिल रहे संकेत, जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स

UK Election: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी पिछले 14 साल से सत्ता पर काबिज है। इस दौरान पांच प्रधानमंत्री बने...
UK Election| Rishi Sunak| Keir Starmer| shreshth bharat

UK Elections: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी पिछले 14 साल से सत्ता पर काबिज है। इस दौरान पांच प्रधानमंत्री बने। जब 2010 के आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी को जीत मिली तो डेविड कैमरन प्रधानमंत्री बने। इसके बाद फिर 2015 में चुनाव हुए, जिसमें फिर से कैमरन की पार्टी को जीत मिली और वे पीएम बने। हालांकि, 2016 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह टेरेसा मे प्रधानमंत्री बनीं। वे तीन साल तक इस पद पर रहीं। इसके बाद 2019 में बोरिस जॉनसन पीएम बने।

बोरिस जॉनसन कुछ ही समय तक पीएम पद पर रह सकें। उनके बाद लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, वे सिर्फ 50 दिन तक ही अपने पद पर रहीं। उनकी जगह ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बने।

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव (UK Elections) के बाद जारी एग्जिट पोल में केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। बीबीसी-इप्सोस के मुताबिक, लेबर पार्टी को 650 सांसदों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 410 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के लिए जरूरी 326 सीटों से अधिक है। एग्जिट पोल में कंजरवेटिव पार्टी को सिर्फ 131 सीटें मिलने की बात कही गई है।

Read More- अमेरिका की टॉप टेन CEO की सूची में इस भारतीय का नाम, जानें कौन

इसके अलावा, YouGov के मुताबिक, लेबर पार्टी को 431, जबकि कंजरवेटिव पार्टी को 102 सीटें मिलेंगी। यानी दोनों एग्जिट पोल में लेबर पार्टी के सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, हार की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का एलान किया है।

UK Elections: 1906 के बाद कंजरवेटिव पार्टी को मिलेगी सबसे बुरी हार

एग्जिट पोल्स के नतीजे अगर सही साबित हुए तो यह कंजरवेटिव पार्टी की 1906 के बाद सबसे बुरी हार होगी। उस समय कंजरवेटिव पार्टी को 156 सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को 72 सीटें और रिफॉर्म यूके पार्टी को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

UK Elections: यूनाइटेड किंगडम कितने देशों से मिलकर बना है?

यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है। यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें 533 सीटें इंग्लैंड, 56 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटें वेल्स और 18 सीटें आयरलैंड में हैं। हालांकि, इन देशों की अपनी खुद की सरकार भी होती है।

Read More- Amritpal Singh को इन शर्तो पर मिली परोल, आज लेगा सांसद पद की शपथ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग