श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रूस के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत; देखें वीडियो

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की दो दिवसीय दौरा खत्म करने के बाद सीधे यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रिया...
PM Modi Austria Visit, PM Modi reaches Austria, | PM Modi, Austria| shreshth bharat

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की दो दिवसीय दौरा खत्म करने के बाद सीधे यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रिया पहुंचते ही उनका रेड कारपेट के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को लेने के लिए ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पीएम मोदी के स्वागत के कुछ समय बाद ही अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है। हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। हमारे देशों के बीच साझेदारी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता पर आधारित है।’

राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत

एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी सीधे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के होटल रिट्ज कार्लटन पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका अभिवादन किया। साथ ही ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में वंदे मातरम भी गाया।

यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे भारतीयों को डिस्चार्ज करेगा रूस, पुतिन का बड़ा फैसला

पोस्ट की मोदी के संग सेल्फी

ऑस्ट्रिया चांसलर कार्ल नेहमर ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं!’ (PM Modi Austria Visit)

पीएम मोदी ने किया रिट्वीट

चांसलर कार्ल नेहमर के इस पोस्ट को पीएम मोदी ने रिट्वीट करते हुए कहा, ‘चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी। आपके गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं हमारी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, 2019 में किया था एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना