Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत; 30 घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव में बुधवार की सुबह लखनऊ -आगरा एक्‍सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, लखनऊ -आगरा एक्‍सप्रेसवे पर...
up| accident| shreshth bharat

Agra-Lucknow Expressway Accident:  उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव में बुधवार की सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना यूपी के उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र की है। डबल डेकर बस संख्या- UP 95 T 4720 ने पीछे से दूध से भरे टैंकर सं0 UP70 CT 3999 में टक्कर मार दी, जिसमे 18 लोगों की मौत हो गयी।

भोले बाबा के वकील ने किया सनसनीखेज खुलासा खुलासा, सुनकर चौक जाएंगे

मरने वालों में मेरठ के दिलशाद, बिहार के शिवहर के थाना भादुर के रहने वाले बीटू पुत्र राजेंद्र, बिहार के सीवान के रजनीश, बिहार के शिवहर के लालबाबू, रामप्रवेश भरत भूषण, बाबूदास और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के भजनपुरा की नगमा और शबाना की मौत भी हादसे में हो गई। इसके अलावा, मुलहारी की चांदनी, मोहम्मद शफीक, मुन्नी खातून और तौफीक आलम को भी अपनी हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 4 शवों की पहचान होनी अभी बाकी है।

सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया हैं।

Hathras Stampede: CM योगी ने लिया एक्शन, SDM-तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग