Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे भारतीयों को डिस्चार्ज करेगा रूस, पुतिन का बड़ा फैसला

PM Modi Russia Visit: रूस के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति...
PM Modi Russia Visit,| shreshth bharat

PM Modi Russia Visit: रूस के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन जंग के लिए रूस की सेना में शामिल किए गए भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए रूस के राष्ट्रपति से बात की और उन्हें इस बात के लिए मना लिया हैं। यानी अब यूक्रेन जंग के लिए रूस की सेना में शामिल हुए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मॉस्को पहुंचने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस मुद्दे पर बात की थी। इसके बाद पुतिन भी इससे सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय जवान हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय वतन लौटना चाहते हैं, लेकिन रूसी सेना छोड़कर वापस भारत लौटना उनके लिए मुमकिन नहीं है।

पुतिन ने बाहें फैलाकर किया PM मोदी का स्वागत, जानें आज की मीटिंग में क्या होगा खास

इन भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कई तरह के राजनयिक प्रयास किए, लेकिन रूस की ओर से इस पर कभी कोई स्पष्ट बात नहीं कही गई। ऐसे में पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।

बता दें कि रूस और यूक्रेन जंग में दो भारतीयों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने पुतिन का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुतिन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी वार्ता का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।’

दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, इस तरह हुआ स्वागत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग