Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुवैत अग्निकांड: भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मरने वालों में 40 इंडियन

कुवैत की एक इमारत में बुधावार को आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई। कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है...
kuwait fire Update Indian Embassy released helpline number 40 Indians among those killed

Kuwait Fire Update: कुवैत की एक इमारत में बुधावार को आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं, मरने वाले लोगों में 40 भारतीय हैं। बिल्डिंग में लगभग 195 लोग रहते थे।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इस बीच कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है। भारत के राजदूत आदर्श स्वाइका ने मुबारक अल-कबीर अस्पताल, फरवानिया अस्पताल का दौरा कर घायल श्रमिकों से मुलाकात की और घटना स्थल का निरीक्षण भी किया।

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

हादसे में मरने वाले लोग ज्यादातर केरल और तमिलनाडु (Kuwait Fire Update) के रहने वाले हैं। कुवैत अग्निकांड मामले पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित स्थिति की समीक्षा बैठक की। वहीं, पीएम ने कुवैत में मरने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें- जल संकट पर राजधानी में सियासत, आप नेता आतिशी ने एलजी पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिवारों को मिलेग आर्थिक मदद

वहीं, मोदी ने राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवार को दो लाख रुपये के आर्थिक मदद करने का ऐलान भी किया है। पाकिस्तान, नेपाल और अन्य देशों के हैं। यह आग कुवैत के मंगफ इलाके में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में लगी।

ये है आग लगने की वजह

अधिकारियों के मुताबिक, आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। इमारत का मालिक कुवैती नागरिक है और इमारत बनाने वाली कंपनी भी कुवैत की है। इसमें रहने वाले 195 मजदूर एक ही एनबीटीसी कंपनी के थे। कुछ लोगों की मौत आग लगने से हुई तो कुछ की दम घुटने से। और कुछ मजदूरों की मौत बिल्डिंग से कूदने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि रसोई में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की वजह से आग भयावह रूप से फैल गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना