Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जल संकट पर राजधानी में सियासत, आप नेता आतिशी ने एलजी पर लगाए गंभीर आरोप

आपने हमें जितनी गालियां देनी हैं, दे दीजिए; आपने हमें जितना बुरा भला कहना है, कह लीजिए। लेकिन हमसे नफ़रत की वजह से आप दिल्ली वालों के हक़...
aap leader atishi new allegation against lg saxena said he said abusive words for me

Atishi: राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या ने सियासी रुप ले लिया है। आप नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल(ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। साझा किए गए इस पोस्ट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल ,उपराज्यपाल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसे लेकर आतिशी ने कहा कि मुझे उन्होंने जमकर गालियां दी हैं।

पोस्ट साझा कर लिखी ये बात

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ” आज LG ऑफिस ने सभी पत्रकारों को एक प्रेस रिलीज़ भेजा। उसमें मुझे बहुत गालियाँ दी हैं। मेरे बारे में बहुत ख़राब बातें कहीं है। मैं LG साहब से हाथ जोड़ के इतना ही कहूँगी- मुझे पता है कि आप और भाजपा वाले हमसे बहुत नफ़रत करते हैं, क्योंकि दिल्ली वाले बार बार अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाते हैं। लेकिन हमसे नफ़रत करते करते, आपको दिल्ली वालों से नफ़रत हो गई है।”

आपने हमें जितनी गालियां देनी हैं, दे दीजिए- आतिशी

उन्होंने आगे कहा, “आपने हमें जितनी गालियां देनी हैं, दे दीजिए; आपने हमें जितना बुरा भला कहना है, कह लीजिए। लेकिन हमसे नफ़रत की वजह से आप दिल्ली वालों के हक़ का पानी मत रुकवाइये। दिल्ली वाले पानी की कमी से बहुत परेशान हैं। अगर हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को पानी दे देगी, तो सभी दिल्ली वालों को आराम मिलेगा।”

यह भी पढ़ें- G7 Summit: आज इटली रवाना होंगे पीएम मोदी, मेलोनी के साथ करेंगे बैठक

राजनिवास ने दिया आतिशी के आरोपा का जवाब

वहीं, राजनिवास ने आतिशी (Atishi) के इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने एक्स पर आतिशी को जबाव देते हुए लिखा, “आपको कोई गाली नहीं दी। एलजी कार्यालय ने आपके द्वारा कल उनको दी गयी गालियों और सफेद झूठ का बकायदा साक्ष्य समेत खंडन कर दिया। आदतन दिल्ली के लोगों को भ्रमित करने का पर्दाफाश किया।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना