Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Israel PM Netanyahu पर कार्रवाई करेगा ICC! क्या होंगे गिरफ्तार

benjamin netanyahu

Israel PM Netanyahu: क्या Israel के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu गिरफ्तार होंगे? इजरायली (Israel ) टेलीविजन की एक खबर के मुताबिक, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ब्रिटेन और जर्मनी से मदद मांगी है। ये मदद ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से मुलाकात के दौरान कोर्ट के मामले में मांगी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नेतन्याहु और इजराइल सरकार के कुछ और वरिष्ठ लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने की आशंका है। दावा किया जा रहा है कि इस वक्त बेंजामिन नेतन्याहू गिरफ्तारी वारंट जारी करने की संभावना से चिंचित हैं।

जानकारी के मुताबिक, इजराइल के तीन मंत्रियों और कई सरकारी कानूनी विशेषज्ञों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय में संभावित वारंटों को कैसे रोका जाए। इस पर आपातकालीन चर्चा की। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेरूसलम को ऐसे संदेश मिलने के बाद बैठक बुलाई गई थी, जिसमें संकेत दिया गया था कि निकट भविष्य में इस तरह के वारंट जारी किए जा सकते हैं।

गाजा में इजराइली कार्रवाई के मामले में साउथ अफ़्रीका समेत कुछ और देशों की याचिका पर आईसीसी गिरफ्तारी का कदम उठा सकता है। हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की थी,जिसके बाद कोर्ट के मामले में मदद मांगी है। नेतन्याहु सरकार में मंत्री और कुछ अधिकारियों के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट की आशंका है।

पिछले कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मौसाद के अधिकारियों और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु के रिश्तों में दरार आई है। इस बीच नेतन्याहु ने मोसाद हेडक्यार्टर और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का दौरा किया। इसी दौरान नेतन्याहु ने मोसाद के अधिकारियों से कहा कि हमारे अस्तित्व पर संकट है, इसलिए आपसी मतभेदों को भुलाना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Raja Raghuvanshi murder
राजा रघुवंशी मर्डर केस: जमानत रद्द होते ही सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, SC ने छह महीने में ट्रायल पूरा करने के दिए निर्देश
JPSC Paper Leak Protest
JPSC Paper Leak Protest: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रांची में 'संविधान मार्च' से सरकार को चेतावनी
Bhadohi
कालीन नगरी को फिर मिलेगी पुरानी पहचान, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान; भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर'
Lok Sabha passes Public Examination Amendment Bill
लोकसभा से पास हुआ सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, दोषियों पर ₹10 करोड़ तक जुर्माना और 10 साल की सजा
Rahul Gandhi
लोकसभा में राहुल गांधी का RSS पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों का असली दुश्मन संघ, शिक्षा मंत्रालय पर भी लगाए गंभीर आरोप
Parliament Anti Paper Leak Bill Debate
Parliament Anti Paper Leak Bill Debate: संसद में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल; जानें राहुल गांधी के दावों से लेकर संसद के हंगामे तक पूरी रिपोर्ट!