Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Nepal Bus Accident: नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही UP नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत

नेपाल के तनहुन जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है।
Nepal Bus Accident | shreshth bharat

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तनहुन जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राय ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है।

दीपकुमार राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है। बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर जा रही थी।  

इस बस में 40 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान में बढ़ रहा बदमाशों का आतंक, पुलिस टीम पर रॉकेट से किया

घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भेजा गया है। बस नदी में कैसे गिरी, इसका अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है।

इस हादसे (Nepal Bus Accident) के कारण आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना