Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पोलैंड के बाद आज यूक्रेन जाएंगे PM मोदी, जानें फ्लाइट की जगह ट्रेन को क्यों चुना

पोलैंड का दो दिवसीय दौरा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीधे यूक्रेन के लिए रवाना हो जाएंगे, लेकिन पीएम मोदी पोलैंड से यूक्रेन फ्लाइट से नहीं, बल्कि ट्रेन से जाएंगे। पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा ट्रेन फोर्स वन के जरिए करेंगे।
PM Modi Ukraine Visit| SHRESHTH BHARAT

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय पोलैंड दौरे पर हैं। पोलैंड दौरा खत्म होने के बाद वे 23 अगस्त को सीधे यूक्रेन के लिए रवाना हो जाएंगे। पर क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी पोलैंड से यूक्रेन कैसे जाएंगे?

अगर आप फ्लाइट के बारे में सोच रहे हैं, तो आप गलत है, क्योंकि पीएम मोदी पोलैंड से यूक्रेन फ्लाइट से नहीं, बल्कि ट्रेन से जाएंगे। जी हां, पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा एक स्पेशल ट्रेन के जरिए करेंगे।

ये ट्रेन कोई आम ट्रेन नहीं है। ये ट्रेन लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस स्पेशल ट्रेन को ट्रेन फोर्स वन (Rail Force One) के नाम से जाना जाता है।

पीएम मोदी ने फ्लाइट छोड़ 20 घंटे का ट्रेन सफर क्यों चुना?

इस यात्रा (PM Modi Ukraine Visit) की सबसे दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताने के लिए पूरे 20 घंटे तक का ट्रेन सफर करने वाले हैं।

PM Modi Poland Visit: पोलैंड दौरे का दूसरा दिन आज, जानें पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

पोलैंड से यूक्रेन की राजधानी कीव तक जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेशल ट्रेन से 20 घंटे का सफर तय करेंगे। वह कीव में 7 घंटे रुकेंगे। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर पीएम मोदी ने प्लेन छोड़ ट्रेन सफर को ही क्यों चुना।

इसका सीधा जवाब है रूस-यूक्रेन जंग। रूस के साथ युद्ध की वजह से यूक्रेन में एयरपोर्ट बंद हैं। यूक्रेन की सड़कें खतरनाक होने की वजह से मौजूदा वक्त में ट्रेन से यात्रा ही सुरक्षित माना जा रहा है।

इस दिन यूक्रेन के लिए रवाना हो रहे पीएम मोदी

भारतीय समय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को देर शाम स्पेशल ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी करीब 7 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में बिताएंगे।

अमेरिकी स्पेस एक्सपर्ट ने दी ये 3 बड़े खतरे की चेतावनी, जा सकती है Sunita Williams की जान

इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात के दौरान भारत और यूक्रेन के बीच अहम रक्षा सौदों पर सिग्नेचर भी होंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड