श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Kolkata Rape-Murder Case| shreshth bharat

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल उसे सहमति के लिए सियालदह कोर्ट ले जाया जा रहा है। बता दें कि आरोपी संजय रॉय ने पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने अपने अपराध पर कोई पछतावा जाहिर नहीं किया है।

जानवरों जैसी है संजय रॉय की प्रवृत्ति

CBI ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि संजय रॉय की प्रवृत्ति जानवरों जैसी है। साथ ही वो अश्लील फिल्मों और शराब एडिक्ट है। बता दें कि आमतौर पर कोर्ट में आरोपी जमानत या हिरासत से बचने के लिए आवेदन करते हैं और वकील के माध्यम से बहस करते हैं, लेकिन इस मामले में, चूंकि आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है, ऐसे में जमानत या हिरासत से बचने की गुंजाइश नहीं है।

Kolkata Doctor Case: कबिता सरकार कौन हैं, जो लड़ेंगी आरोपी संजय रॉय का केस

आज कोर्ट में हुई थी पेशी

कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय की आज सियालदह कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी संजय रॉय को फांसी देने की मांग की।

कबिता सरकार लड़ेंगी संजय रॉय का केस

सियालदह कोर्ट ने इस केस (Kolkata Rape-Murder Case) की सुनवाई के लिए कबिता सरकार को आरोपी संजय रॉय का वकील नियुक्त किया है। कबिता सरकार पिछले 25 सालों से वकालत कर रही हैं। उन्होंने इस केस को अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण केस का दर्जा दिया है।

कपिल सिब्बल पर भड़के तुषार मेहता, कहा ‘कम से कम हंसिए मत’

आरोपी संजय रॉय का केस कबिता सरकार लड़ेंगी, जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे कि आखिर कबिता क्यों ये केस लड़ रही हैं? दरअसल, कबिता सरकार ने ये केस इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि उनका मानना है कि इंसाफ अदालत में सुनवाई के बाद ही मिलना चाहिए। पहले से कोई फैसला नहीं सुनाना चाहिए।

कबिता मानती है कि हर व्यक्ति को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है, फिर चाहे वह आरोपी ही क्यों न हो। इस केस के दैरान कबिता सरकार ने अपने सीनियर सौरव बनर्जी का साथ मांगा है। इस केस में वह मृत्युदंड के खिलाफ हैं और उनका मानना है कि उम्रकैद ही सबसे बड़ी सजा होनी चाहिए। उनका मानना हैं कि अपराधियों को अपने किए पर पछतावा करने का मौका मिलना चाहिए।

कोलकाता केस से अलग हो जाइए… कपिल सिब्बल से कांग्रेस नेता ने की रिक्वेस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका