Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PAK के अरशद नदीम पर नीरज की मां ने लुटाया प्यार, बोलीं- ‘वह मेरे बेटे की तरह’…

हमने सिल्वर मेडल जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है। सतीश कुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि नीरज के प्रदर्शन में कमर की चोट का हाथ रहा है...'
Neeraj chopra mother showered love on PAK Arshad Nadeem said He is like my son

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने इतिहास रच दिया है। अरशद नदीम ने 40 साल बाद ओलंपिक में पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिया है। आखिरी बार पाक ने 1984 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर पर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उन्होंने भारत के नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। अरशद नदीम ने पाकिस्तान का ओलंपिक में 32 साल लंबा मेडल का सूखा खत्म करने का काम किया है। ओलंपिक में पाकिस्तान ने इससे पहले साल 1992 में कोई मेडल जीता था। पाकिस्तान ने बार्सिलोना ओलंपिक 1992 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

क्या बोलीं नीरज चोपड़ा की मां?

नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) की मां अपने बेटे के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, क्योंकि उसने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने ANI से बात करते हुए कहा कि वह अपने बेटे के ओलंपिक में प्रदर्शन से खुश हैं और उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के लौटने पर उसके लिए पसंदीदा खाना पकाने को लेकर उत्सुक हैं। नीरज चोपड़ा की मां ने अरशद नदीम की भी तारीफ की और कहा कि वह भी उनके बेटे की तरह है। 

यह भी पढ़ें- जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाक के नदीम को मिला गोल्ड

हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं- नीरज चोपड़ा की मां

नीरज चोपड़ा की मां ने कहा, ‘वह (नीरज चोपड़ा) घायल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। मैं उसका पसंदीदा खाना बनाऊंगी।’ नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में आज पाकिस्तान का दिन था। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा, ‘हर किसी का दिन होता है। आज पाकिस्तान का दिन था, लेकिन हमने सिल्वर मेडल जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।’ सतीश कुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि नीरज के प्रदर्शन में कमर की चोट का हाथ रहा है।’ 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही