Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, लगवाए 85 कट्स

इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'चमकीला' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। जल्द ही फिल्म 'पंजाब 95' से दिलजीत एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने काफी कंट्रोवर्सी बटोर ली है।
Punjab '95', CBFC order| Jaswant Singh Khalra| Honey Trehan, Diljit Dosanjh| shreshth bharat

Diljit Dosanjh starrer Punjab ‘95′: पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और ग्लोबल आइकन दिलजीत दोसांझ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘चमकीला’ में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। जल्द ही फिल्म ‘पंजाब 95’ से दिलजीत एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने काफी कंट्रोवर्सी बटोर ली है।

दरअसल, दिलजीत की इस फिल्म पर CBFC ने कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने इसमें 85 कट्स लगवाए हैं, जिसके कारण ये फिल्म सुर्खियों में है। अब सवाल ये उठता है कि इस फिल्म में ऐसा भी क्या है कि सेंसर बोर्ड ने इसमें 85 कट्स लगवाए हैं।

Honey Trehan के डायरेक्शन में बनी Punjab ’95’ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने 1984-1994 के बीच पंजाब विद्रोह के दौरान सिख युवाओं के लापता होने और हत्या किए जाने की जांच की थी। इस फिल्म में Diljit Dosanjh ने जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाया हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिर से इस फिल्म को देखा और इसमें 85 कट्स लगाने को कहा है। साथ ही सेंसर बोर्ड इस फिल्म को रिलीज के लिए सर्टिफिकेट देने में भी हिचकिचा रहा है।

अनंत-राधिका की शादी में छाईं जान्हवी कपूर, एक दिन हीरा तो एक दिन…

फिल्म का नाम भी हुआ चेंज

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि Punjab ’95’ पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई हो। इससे पहले भी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कई बदलाव किए हैं। पहले इस फिल्म का नाम Ghallughara था, लेकिन बोर्ड ने इस फिल्म का नाम बदलने के लिए कहा था; जिसके बाद इस फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ रखा गया।

खबरें ये भी हैं कि मेकर्स को इस फिल्म को रिलीज करने से रोका जा रहा है, क्योंकि ये फिल्म खालड़ा की मौत पर कई सवाल उठाती है। बता दें कि जसवंत सिंह खालड़ा सितंबर 1995 में कहीं गायब हो गए थे। फिर 10 साल बाद पंजाब पुलिस के छह अधिकारियों को उनकी हत्या का दोषी ठहराया गया था।

कपिल शर्मा शो का ये एक्टर सड़क पर बेचता नजर आया अंगूर, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार