Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाक के नदीम को मिला गोल्ड

पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारतवासियों के लिए खुशियां लेकर आया। एक ओर जहां भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जैवलिन थ्रो (भालाफेंक स्पर्धा) में नीरज चोपड़ा ने भारत को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिलाया।
Neeraj Chopra| shreshth bharat

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारतवासियों के लिए खुशियां लेकर आया। एक ओर जहां भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जैवलिन थ्रो (भालाफेंक स्पर्धा) में नीरज चोपड़ा ने भारत को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिलाया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने प्राप्त किया गोल्ड

हालांकि नीरज गोल्ड प्राप्त करने से चूक गए। इस स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा ने जैसे ही भारत के खाते में सिल्वर दिलाया, पूरा देश खुशी से झूम उठा।

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका।

रात के करीब सवा एक बजे परिणाम आने के बाद नीरज चोपड़ा के पानीपत के खंडरा स्थित घर पर भी जमकर आतिशबाजी की गई।

अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, ब्रॉन्ज की उम्मीद बरकरार

नीरज के सिल्पर मेडल प्राप्त करने पर उनके पिता ने भी प्रतिक्रिया दी है। नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा कि हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था। लेकिन नीरज ने देश के लिए रजत पदक जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से प्रसिद्ध पीआर श्रीजेश ने हॉकी को कहा अलविदा

वहीं नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी गोल्ड के बराबर है। वो चोटिल हो गया था, इसलिए हम उनके प्रदर्शन से खुश हैं।

Neeraj Chopra: फाउल से की शुरुआत

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज को शुरु से ही नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। वहीं, जूलियन वेबर ने भी पहले प्रयास में फाउल किया।

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया, जीता

गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया।

नीरज ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग